फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्थानीय मुद्दे उठाकर अखिलेश ने लोगों की दुखती रग पर रखा हाथ

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करीब 30 मिनट के अपने संबोधन में स्थानीय लोगों की दुखती रग पर हाथ रखकर उनसे जुड़ने की कोशिश की। कई घटनाओं का अखिलेश ने जिक्र किया। अखिलेश ने बहुचर्चित बिटिया प्रकरण को फिर से गर्माने की कोशिश की तो आवारा गोवंश के आतंक का मुद्दा भी उठाया। पूर्व सीएम ने हाथरस की हींग की विदेश में आपूर्ति की बात कहकर यहां के उद्यमियों को भी लुभाने की कोशिश की।
जनसभा में अखिलेश लगातार भाजपा पर ही हमलावर रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी उन्होंने रह-रहकर निशाना साधा। बसपा और कांग्रेस का जिक्र अखिलेश ने अपने पूरे भाषण में नहीं किया। कई स्थानीय मुद्दे उठाकर अखिलेश ने खुद को यहां के लोगों से जोड़ने की भी कोशिश की। अखिलेश ने बहुचर्चित बिटिया प्रकरण को उठाया और इसे गरमाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बिटिया के मामले में उन्होंने तत्कालीन डीएम से बात की थी, लेकिन डीएम ने उनकी नहीं सुनी। इस कांड का जिक्र कर अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले हाथरस के गांव महौ में सांड़ के हमले से एक किसान की मौत का मामला भी मंच से अखिलेश ने उठाया। यहां यह तथ्य उल्लेखनीय है कि जिले में इन-दिनों आवारा गोवंश फसल को नष्ट कर रहे हैं और उनके हमले में किसानों की जान भी जा रही है। अखिलेश ने इस मुद्दे को उठाकर लोगों को यह भरोसा भी दिलाया कि यदि आवारा गोवंश से किसी की जान गई तो सरकार बनने पर उसे पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। अहेरिया समाज की समस्या का जिक्र भी अखिलेश ने किया। विदित हो कि पिछले दिनों अहेरिया समाज के लोगों ने अपनी जाति को सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर यहां दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक को करीब नौ घंटे तक जाम रखा था। ऐसे में अखिलेश ने भाजपा को तो निशाने पर रखा ही, साथ ही स्थानीय मुद्दे भी उठाए और लोगों से वोट मांगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें