फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : असुरक्षित महसूस होने पर हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में नारी सुरक्षा के प्रति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने ग्राम नगला नत्थु, औंधुआ एवं ठूलई में महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। इसमें महिला एवं बालिकाओं को किसी भी तरह से असुरक्षित महसूस होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया।
अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने चौक-चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने छेड़खानी, अभद्रता, अश्लीलता से महिलाओं को छुटकारा पाने के गुर सिखाए। उन्हें यूपी-112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108 नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं/बालिकाओं को जनपद में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ टीम के बारे में भी बताया गया। उन्हें बताया गया कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शोहदों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें