फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिना पंजीकरण के खाद्य कारोबार किया तो होगा जुर्माना

विज्ञापन
हाथरस : दुकानदार को पंजीकरण प्रमाणपत्र देते एफडीए के अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिना पंजीकरण व अनुज्ञप्ति के खाद्य कारोबार करने वालों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन काफी गंभीर है। इसके लिए कस्बा व शहरों में शिविर लगाए जा रहे हैं। शनिवार को हाथरस जंक्शन में शिविर लगाया गया। रविवार को सासनी व शहर में शिविर लगाकर लोगों को अनुज्ञप्ति जारी किे जाएंगे। बिना पंजीकरण के खाद्य कारोबार करने पर जुर्माना व सजा का प्रावधान है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार व केएल वर्मा ने बताया कि दो अप्रैल को हाथरस जंक्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अनुज्ञप्ति व पंजीयन कैंप लगाया गया। जिसमें फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता, फेरी वाले का पंजीयन तत्काल दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी द
विज्ञापन
विज्ञापन

ी गई कि बिना पंजीयन लाइसेंस खाद्य कारोबार करने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना और छह माह की सजा है। आज सासनी में बस स्टैंड और हाथरस शहर के नयागंज सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं, सब्जी विक्रेता फेरी वालों के लिए शिविर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें