हाथरस: लॉकडाउन में छूट के दौरान बाजार खुलने के बाद बिखरी रौनक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कई दिन की भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार को जब तापमान में थोड़ी कमी आई तो बाजारों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। इस दौरान काफी दुकानें खुलीं। कुछ दुकानदारों ने रोस्टर के विपरीत भी दुकानें खोलीं। इन पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी।
लॉकडाउन-4 में प्रशासन ने बाजार खोलने के लिए रोस्टर निर्धारित कर रखा है। इस हिसाब से बाजार खोले जा रहे हैं। हालांकि गर्मी के कारण बाजार दोपहर 11 बजे ही बंद हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई तो दोपहर को भी बाजारों में भीड़ दिखाई दी। शाम तक बाजारों में यह चहल-पहल रही।
सरकारी कार्यालयों, बैंकों पर भी लोग एकत्रित रहे। सबसे खेदजनक पहलू यह रहा कि इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क पहने भी दिखाई दिए।