फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन को मॉडिफाइड कराया तो हो जाएगी वारंटी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने जिले के वाहन डीलरों के साथ बैठक की। एआरटीओ ने कहा कि किसी भी वाहन को मॉडिफाइड न करें। वाहनों की वास्तविकता से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अधिकांश बुलेट बाइक के स्वामी उनकी साज-सज्जा कराके उन्हें मॉडिफाई कराते हैं। बाइक के साइलेंसर को भी बदलवा रहे हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शासन ने अब मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इससे पूर्व मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने वाहनों डीलरों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलरों ने उनसे कहा कि यदि कोई वाहन स्वामी बाइक को मॉडिफाइड करता है तो उसकी हम वारंटी खत्म कर देंगे। यदि को मॉडिफाइड वाहन एजेंसी में आता है तो उसकी सूचना हम कार्यालय में देंगे। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर इन वाहन स्वामियों पर पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें