फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश में कहीं मकान गिरे तो कहीं दीवार

विज्ञापन
हाथरस : गांव वेदई में बारिश से गिरे मकान के मलबे को देखता पीड़ित परिवार। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों बारिश से आफत आई है। सैकड़ों की संख्या में मकानों में दरार पड़ गई हैं और गिरने के कगार पर हैं तो काफी संख्या में लोगों के कच्चे पक्के मकान गिर चुके हैं। कई गरीब लोग तो बेघर हो चुके हैं। सोमवार को भी मकानों के ढहने का सिलसिला जारी रहा।
गांव जारऊ में विक्रम सिंह, गांव बहराम में रविकांत का आवासीय मकान, गांव सिखरा में कृष्णवीर के कच्चे मकान की दीवार, गांव पुसैनी में सौदान सिंह के कमरे की छत, गांव नौगांव में बबलू का कच्चा कोठा, समदपुर में गायत्री की सीमेंट की चादर, सरमन के मकान की छत, गटर धराशाई हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गांव बीजलपुर में सुंदर सिंह की दीवार, सीमेंट की चादर, गांव वासदल्ती में सत्यप्रकाश का कच्चा मकान, नगला काठ कुरसंडा में ओमप्रकाश और होशियार सिंह के मकान में दरार, कजरौठी में पंपू के मकान की दीवार व नत्थीलाल के मकान के कमरे की छत, गांव उघई में राम सिंह के कच्चा मकान, सीस्ता में ओमवीर व लोटन के मकान की छत, वेदई में सुरेश के मकान की दीवार, ख्यालीराम के कच्चे मकान की छत, गांव मढ़ापिथू में सत्यवीर के मकान की पक्की दीवार, गढ़ी हुलासी में सोनम देवी की छत, टीनशेड के अलावा कस्बा सादाबाद में कस्बा कोठी द्वार में बाबुद्दीन के माकन की छत व दीवार गिर बारिश की वजह से धराशाई हो गए। लेखपालों ने इस नुकसान की सूचना तहसील स्तर पर दर्ज करा दी है। दैवी आपदा के तहत राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें