फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाईपास से जाए बस तो चालक-परिचालकों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर हाथरस के अंदर होकर बस संचालन कराने के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा क्षेत्र और समस्त वरिष्ठ केंद्र प्रभारी आगरा क्षेत्र को निर्देशित किया है।
उन्होंने अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी पत्र लिखकर हाथरस बाईपास पर प्रवर्तन कार्मिक की तैनाती कराकर बसों को हाथरस के अंदर होकर संचालित कराने का अनुरोध किया है। पत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर हाथरस के बाहरी भाग से बसें नगर के अंदर से न जाकर बाईपास से चली जा रही हैं, जिससे हाथरस के यात्रियों को नगर से दूर स्थान पर उतरने के लिए बाध्य होना होता है, जो कि बेहद असुविधाजनक है। निगम के लिए यात्री सेवा में अनुचित कटौती है। इस अव्यवस्था व स्वेच्छाचारिता के खिलाफ ट्िविटर पर भी परिवाद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दैनिक रूप से कुल संचालित बसों का 10 फीसदी बसों की ड्यूटी स्लिप का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि निरीक्षित सभी सेवाओं का निर्धारित बस स्टेशन से ही आवागमन हुआ है या नहीं। साथ ही मार्ग पत्रों का निरीक्षण कर भी पुष्टि की जाए कि सभी बस स्टेशनों से यात्रियों को टिकट निर्गत किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि डिपो के सभी चालक-परिचालकों को निर्देशित किया जाए कि प्रत्येक बस हाथरस के अंदर होकर संचालित की जाए। कोई भी बस किसी भी दशा में बाईपास से संचालित न हो। अवहेलना करने वाले चालक-परिचालक यदि नियमित हों तो उसे निलंबित कर दंडित किया जाए व यदि संविदा पर हों तो उसका अनुबंध विखंडित कर दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें