फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोई परेशान करे तो मिलाएं हेल्पलाइन का नंबर, तुरंत पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नारी सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज तीन’ अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें महिला एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं व बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराधों व उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए ‘मिशन शक्ति फेज तीन’ के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न ग्रामों में चौपाल और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महिलाओं और बालिकाओं को ‘मिशन शक्ति फेज तीन’ के तहत सार्वजनिक स्थलों चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने और राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन और अभद्र टिप्पणी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया। सुरक्षा संबंधी सेवाओं जैसे यूपी 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए बनाई गई महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें