फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएलओ, सुपरवाइजर गैरहाजिर मिलें तो करें कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के मकसद से डीएम रमेश रंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ द्वारा एक जनवरी 2022 के आधार पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए। पुनरीक्षण कार्य एक नवंबर से शुरू हो गया है। डीएम ने सभी एसडीएम को बीएलओ, सुपरवाइजरों, ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके या एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अधिक से अधिक संख्या में मतदान पहचान पत्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान यदि बीएलओ और सुपरवाइजर अनुपस्थित मिलते हैं तो उनके विरु
विज्ञापन

द्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। पुनरीक्षण कार्य की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए। जिन मतदाताओं का पहले से वोटर कार्ड बना है, उनका नाम मतदाता सूची से किसी भी प्रकार हटना नहीं चाहिए। किसी भी व्यक्ति का नाम हटाने से पहले नोटिस जारी कर जानकारी प्राप्त कर लें कि वास्तव में उसका नाम हटाया अथवा कोई संशोधन किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रतिदिन डोर-टू-डोर सर्वे कर युवाओं और छूटे हुए लोगों के मतदाता पहचान पत्र बनाने के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्य के लिए तैनात किए गए समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह यादव, एसडीएम सिकंदराराऊ वेद सिंह चौहान, एसडीएम सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट नीतू रानी आदि अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें