फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शराब माफिया को चिन्हित कर करें कड़ी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने शिविर कार्यालय पर बैठक कर अपराध नियंत्रण अभियान की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने शराब माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में अपराधियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की भी एसपी ने समीक्षा की। गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों में धारा 14(1) के अंतर्गत उनकी संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई करने को भी कहा। एसपी ने कहा कि जनशिकायती प्रार्थना पत्र और आईजीआरएस से प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण कराया जाए। साथ ही अपने अपने सर्किल के थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की आकस्मिक चेकिंग की जाए।
विज्ञापन

एसपी ने जोन स्तर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन पहचान’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से अब तक के सभी अपराधियों का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके उपरांत पहचान एप के माध्यम से ही सभी अपराधियों के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की समीक्षा की। भौतिक सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, सीओ सिटी रुचि गुप्ता, सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें