फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नहीं करूंगा जनगणना का काम,मुझे निलंबित या बर्खास्त करा दें...

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनगणना-2021 के लिए जिला प्रशासन ने खाका खींचना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि जनगणना के लिए शासन की ओर से उप जनगणना अधिकारी के रूप में अधिकृत किए जाने के बाद जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने साफ तौर पर काम करने से इंकार कर दिया है। इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब एडीएम जेपी सिंह ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को कारण बताओ नोटिस देते हुए जबाव तलब किया है। उन्होंने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
नोटिस में एडीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम लखन निषाद ने कहा है कि पिछले दिनों जनगणना-2021 को लेकर दूरभाष के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली गई थी, तो कोई संतोषजनक जवाब देने की बजाय दो टूक बात कहीं गई। पत्र में कहा गया है कि दूरभाष पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा कहा गया कि मेरे पास बहुत कार्य है, मैं जनगणना संबंधी किसी कार्य को नहीं करूंगा, आप चाहें तो मुझ निलंबित या बर्खास्त करा दें, किंतु मैं किसी परिस्थिति में जनगणना का काम नहीं करूंगा।
विज्ञापन

इस शब्दावली को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य संपादित कराए जाने के लिए जनगणना निदेशालय ने उप जनगणना अधिकारी के रूप में अधिकृत किया है। जनगणना संबंधी कार्य का संपादन कराया जाना है, किंतु अपने पदीय दायित्वों के प्रति गैर जिम्मेदारीपूर्ण जवाब दिया गया है, जो कि उच्चाधिकारियों की अवहेलना होना दर्शाता है। इस नोटिस का जवाब नहीं देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उप जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। जनगणना कार्य न किए जाने को लेकर कुछ बातें सामने आई हैं। जनगणना कार्य नहीं करने की स्थिति में शासन स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
16 से 20 तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
हाथरस। जिला प्रशासन की ओर से जनगणना-2021 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में 16 से 20 मार्च तक मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने 56 मास्टर ट्रेनरों को चिन्हित कर लिया गया है। इन ट्रेनरों को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से गणना के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे यह ट्रेनर तहसील वार प्रगणकों को प्रशिक्षण दे सकें। अब जनगणना की पूरी कमान डीएम ने खुद अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें