फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के मजरा बुर्जा में पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में मंगलवार को कोतवाली पर पहुंचे परिजनों ने विवाहिता के पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला निवासी संजय कुमार पुत्र सोनवीर सिंह ने थाने में धारा 302 के तहत दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जनवरी की सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी करीब 40 वर्षीय बहन सुलेखा पत्नी धर्मेंद्र निवासी व्यहू थाना जलेसर एटा जो वर्तमान में ग्राम बुर्जा गोविंदपुर में रहती थी। उसको उसके पति धर्मेंद्र ने गला घोंटकर मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की तहकीकात में सामने आया है कि सुलेखा और धर्मेंद्र की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। गृह क्लेश की वजह से पति धर्मेंद्र द्वारा सोमवार को अपनी पत्नी सुलेखा की गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में हत्यारोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें