फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिना गुरु के मनुष्य जीवन अपूर्ण है : यतींद्रानंद जी महाराज

विज्ञापन
हाथरस : प्रवचन के दौरान महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद लेते भाजपा नेता राम? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज के प्रवचन का कार्यक्रम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर हुआ। इस मौके पर उन्होंने धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी थे।
यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि हमारे जीवन में धर्म का अभाव हो गया है। इस कारण हम नित नई परेशानियों में फंसते चले जा रहे हैं, इसलिए परिवार को समय दें। मनुष्य अहंकार को अपने दिमाग से निकालकर कहीं दूर फेंक दे। बिना गुरु के मनुष्य जीवन अपूर्ण है। इंसान मोह माया में सबकुछ भूल चुका है। यही मनुष्य के दुखों का कारण है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति पूरी वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है। घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए वर्ष में एक बार यज्ञ का आयोजन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मनुष्य को अपने जीवन में सात तरह के दान स्वर्ण, भूमि, कन्या धन, अन्न, गो, वस्त्र आदि के दान का महत्व बताया। शरद माहेश्वरी ने महाराज जी से आग्रह किया कि वह हाथरस जल्द ही दोबारा हाथरस आएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही हाथरस जरूर आएंगे। इस मौके पर सदर विधायक हरिशंकर माहौर, उद्योगपति आशीष बंसल, रामकुमार माहेश्वरी, अमित बंसल, डॉ. सुनील अग्रवाल, देवेंद्र मोहता, अनिल वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, धीरज जैन, अर्जुन वाल्मीकि, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, रामकुमार माहेश्वरी, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, गौरव ठाकुर, स्वामी नारायण जी, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें