फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बीते वर्ष में लगे पौधों का वन के पास नहीं आया डाटा कितने जीवित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बीते वर्ष में लगे पौधों का अन्य विभागों से कोई डाटा नहीं आया है। पूर्व में लगे कितने पौधे जीवित हैं। 23 विभागों की मदद से 16 लाख पौधों का रोपण किया गया था। फरवरी माह में थर्ड पार्टी ने इन पौधों का सर्वे किया था। इस संबध में मंडलायुक्त ने पौधरोपण की रिपोर्ट मांगी है। वन विभाग के अधिकारी पौधरोपण की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार साल दर साल पौधरोपण कर हरियाली का अलख जगा रही है। जिले में शासन के आदेशों का पालन भी हो रहा है। लेकिन आंकड़ों की बात करें तो वन विभाग के पास यह डाटा नहीं है कि बीते वर्ष लगे पौधों में कितने जीवित है। अधिकारियों की मानें तो चालीस से पचास प्रतिशत पौधे मर चुके हैं। फरवरी माह में देहरादून की एक संस्था ने पौधरोपण का सर्वे किया था। जिसकी रिपोर्ट जिले की मशीनरी को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण यह पता नहीं लग पा रहा है कितने पौधे इस समय सही स्थिति में है। इस मामले में डीएफओ एमके शुक्ला का कहना है कि बीते वर्ष 16 लाख पौधे लगाए गए थे। जिसका देहादून की एक संस्था ने सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट लखनऊ में संस्था देगी। उसके बाद जिले में आएगी। तब पता चल पाएगा कि कितने पौधे जीवित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें