न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू लागू होने पर भी लोग अपनी दुकान-होटलों को चोरी छिपे खोल रहे हैं। ऐसे फर्म स्वामियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में रोडवेज बस स्टैंड के पास से एक होटल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे कोतवाली से ही जमानत दे दी गई।
रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक होटल है। यह होटल कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी खुला हुआ था। पुलिस पहुंची, तब वहां पर लोग बैठे हुए थे। पुलिस होटल संचालक सत्तार कुरैशी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। यहां पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद