फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घोड़ा बिदका, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक घोड़ा अचानक बिदक गया, जिससे सड़क पर भगदड़ मच गई। एक बाइक सवार को घोड़े ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मोहित (26 वर्ष) पुत्र भगवानदास निवासी मिर्जापुर थाना हाइवे मथुरा अपनी ननिहाल कछपुरा हाथरस आया था। मंगलवार को मोहित बाइक से मथुरा जा रहा था। इस बीच मथुरा रोड बाईपास हतीसा पुल से पहले स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक तांगे में लगा घोड़ा अचानक बिदक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इधर-उधर भागने लगा, जिससे सड़क पर भगदड़ मच गई। इसी घोड़े की चपेट में मोहित आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जख्मी बाइक सवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें