हाथरस : मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को जागरूक करतीं एआरटीओ नीतू सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत बुधवार को शहर के मथुरा बरेली मार्ग स्थित टेंपो स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन ने नवरात्र को ध्यान में रखते हुए महिलाओं का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। मिशन शक्ति से संबधित पंफलेट वितरित कर शपथ दिलाई।
एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं की आधी आबादी है। आज के समय में महिलाएं नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिलाएं तरक्की के रास्ते पर चल रही हैं। काफी महिलाएं समाज को आइना दिखाने के साथ मिसाल कायम कर रही हैं। महिलाएं जागरूक होंगी तभी देश व समाज की तरक्की संभव है। महिलाएं जमीन से लेकर आसमान तक परचम लहरा रही हैं। इस मौके पर डीबीए अमित कुमार सिंह, विशाल चक, पप्पू प्रकाश आदि थे। संवाद