हाथरस : मेरी बेटी मेरा अभिमान के तहत बेटियों के माता-पिता को सम्मानित करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हमारी बेटी हमारा अभिमान कार्यक्रम के तहत नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बृहस्पतिवार को बालिकाओं को जन्म देने वाले माता-पिता को सम्मानित किया। उन्होंने बालिका के माता-पिता को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। माताओं को मेवा आदि भी दी गई।
इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हमारी बेटी हमारा अभिमान है। वह लोग बहुत खुशनसीब है जिनके यहां पर बेटियां जन्म लेती हैं। बेटी एक नहीं दो घर की लाज होती हैं। बेटी मां लक्ष्मी, सरस्वती व दुर्गा का रूप होती है और हर रूप में पूज्यनीय होती हैं। बेटी का जन्म देने वाली मां भी अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली समझती है। मौके पर जिला संयोजिका शालिनी पाठक, पंडित मोहित शर्मा, अखिलेश गुप्ता आदि थे।