फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पार्सल गायब होने की जांच में जुटे डाक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य डाकघर से पार्सल गायब होने की शिकायत अब डाक विभाग के आला अफसरों तक पहुंच गई है। इस मामले में डाक विभाग के कई कर्मियों पर शक की सूई घूम रही है। इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुख्य डाकघर में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उल्लेखनीय है कि शहर के नाई का नगला में एसडीएम सदर ने एक मसाला फैक्टरी पर छापा मारा था। छापे के दौरान आरोप लगा कि मसालों में भूसा व रंग मिलाकर नामचीन कंपनी के पैकेट में भरकर तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने नमूने को जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसालों का नमूना लखनऊ प्रयोगशाला तक नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी एफडीए के अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। इस मामले में डाक अधिकारियों से शिकायत भी की गई। पार्सल गुम होने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब इस मामले की जांच डाक विभाग के आला अफसर खुद कर रहे हैं। पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि पार्सल गायब होने के मामले में आला अफसर जांच कर रहे हैं। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें