फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्ववित्त पोषित स्कूलों के शिक्षकों को मिले मानदेय

विज्ञापन
साई आन्नद बल्लभ इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में विधायक का स्वागत करते आयोजक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित साई आनंद बल्लभ इंटर कॉलेज में सोमवार को वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मांग की गई कि इनके परिवार का भरण पोषण करने के लिए सरकार प्रतिमाह मानदेय प्रदान करें। इस पर वहां मौजूद विधायक वीरेंद्र राना ने कहा कि योगी सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है।
सम्मेलन में शिक्षकों ने विधायक वीरेंद्र राना व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। शिक्षकों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों की भूखों मरने की नौबत आ गई थी। फीस न मिलने का बहाना कर प्रबंधकों ने वेतन देना बंद कर दिया। अब इन शिक्षकों की राज्य सरकार को परवाह करनी होगी।
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रतिमाह कम से कम दस हजार मानदेय मिलना चाहिए। विधायक वीरेंद्र राना ने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है तथा शिक्षकों के हित में शीघ्र निर्णय लेगी। गौरव आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार नई शिक्षा नीति को लागू कर प्रदेश की शिक्षा में अमूलचूल परिवर्तन लाने का काम कर रही है। शिक्षा के लिये प्रदेश सरकार बड़ा बजट दे रही है।
विज्ञापन

सम्मेलन में उदय पुंढीर, पुष्पेंद्र पुंढीर, आलोक कुमार प्रधान, संतोष शर्मा, अरविंद शर्मा, नीरज वैश्य नगर भाजपा अध्यक्ष, नरेश चतुर्वेदी, रवि शर्मा, योगेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता जिला भाजपा कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार सूफी, नीरज बघेल, शिवप्रसाद भारद्वाज, डॉ. यादवेंद्र प्रताप जितेंद्र गुप्ता, लोकेंद्र, आदित्य बघेल, संजीव गौतम, मुकेश यादव, मुकुल गुप्ता आदि थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें