हाथरस : होली के त्योहार के चलते तालाब चौराहे पर लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
होली के त्योहार पर लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। इस कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों को राहत देने और आमदनी बढ़ाने के लिए हाथरस डिपो ने दिल्ली रूट पर दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन शुरू किया है। बाकी बसों को लोकल रूटों पर चलाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो काफी समय से घाटे से चल रहा है। अब डिपो द्वारा आमदनी को बढ़ाने के लिए होली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जा रहे हैं। रविवार को होलिका दहन होगा।
सोमवार को धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा। इसको देखते हुए दूर-दराज रहकर नौकरी करने वाले और अन्य लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। ट्रेनों व बसों में यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों को बसों व ट्रेनों में सवार होने में भी काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।