फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विदेश से आए चार और लोगों को किया होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। जिले में छह अन्य लोगों के विदेश से आने की सूचना विभाग को मिली। इसमें चार लोगों के पते तो विभाग को मिल गए लेकिन अभी दो लोगों के पता स्पष्ट नहीं हो पाया है। इनके बारे में छानबीन की जा रही है।
कोरोना के नए स्वरूप को लेकर सबसे ज्यादा निगरानी विदेश से आने वाले लोगों की हो रही है। विदेश से छह अन्य लोगों के आने की सूचना स्वास्थ्य महकमे को मिली। इसमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। यह लोग साउथ अफ्रीका से आए हैं और परिवार का मुखिया अलीगढ़ रोड स्थित एक विद्यालय में उच्च पद पर है। विभाग ने इन चारों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं दो अन्य के बारे में अभी स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग भूले मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का पालन करना
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बरकरार है और लगातार केस भी बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी लोग न मास्क लगा रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा। और तो और जिला अस्पताल में भी मरीज, उनके तीमारदार भी बिना मास्क व सामाजिक दूरी के देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें