फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर मोना ठाकुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने जिला बदर शातिर हिस्ट्रीशीटर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर हत्या के प्रयास, हत्या और अपहरण आदि के मामले अलीगढ़, मथुरा और हाथरस में दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने टॉप-10 अपराधी, हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर शातिर अपराधी मोना ठाकुर उर्फ सच प्रताप सिंह पुत्र रहीश पाल सिंह निवासी नगला इमलिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मोना ठाकुर एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव, एसआई गोविंद सिंह, एसआई नरेंद्रपाल सिंह, एसआई अरविंद सिंह, एचसी अजय कुमार, आरक्षी श्रीकांत, शिवकुमार, विपिन, दिलीप कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें