हाथरस : सासनी गेट चौराहे पर सल्मान खुर्शीद का पुतला दहन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आतंकी गुटों से करने पर हिंदू जागरण मंच ने यहां खुर्शीद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।
मंच के कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट चौराहे पर एकत्रित होकर सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से एक करना मूर्खतापूर्ण बयान है। हिंदू धर्म तो पूरी दुनिया को शांति का संदेश देता है। सलमान खुर्शीद का बयान कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति गंदी सोच को दर्शाता है।
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष रमण बिहारी शर्मा ने भारत सरकार से सलमान खुर्शीद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अंकुश राजौरिया, शिवम शर्मा, राजू पाथरे विशाल वर्मा, शिवम सोलंकी, अखिलेश गौतम, ठाकुर जोगेंद्र सिंह, कंचन सिंह, अमित कुमार, आकाश पहलवान, वरुण वर्मा, मोनू भारती, विकास रावत आदि थे। संवाद