फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा या अलीगढ़ में बने हाईकोर्ट की बेंच

विज्ञापन
हाथरस : चुनाव को लेकर चर्चा करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस समय हर तरफ चुनावी माहौल गरम है और लोग चुनाव को लेकर ही चर्चा करते हुए देखे जा सकते हैं। दीवानी न्यायालय के बाहर बृहस्पतिवार को कई अधिवक्ता राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए दिखे।
अधिवक्ता पुनीत अग्निहोत्री का कहना था कि हाईकोर्ट की बेंच का गठन आगरा या अलीगढ़ में होना चाहिए। स्वराज खान ने कहा कि विधायक ऐसा होना चाहिए, जो अधिवक्ताओं के हित में कार्य करे। शेर सिंह बघेल बोले कि ऐसा विधायक होना चाहिए, जोकि कार्यदायी संस्था से शीघ्र ही न्यायालय भवन का निर्माण कराए। यहां अभी तक न्यायालय का भवन नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज शर्मा का कहना था कि विधायक ऐसा होना चाहिए, जो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए पहल करे। रोकेंद्र सारस्वत का कहना था कि पुरातन महत्व के किला राजा दयाराम का जीर्णोद्धार कराने वाला विधायक चाहिए। ओपी सिसौदिया ने कहना था कि जिला कारागार का निर्माण जल्द होना चाहिए। राकेश चौहान ने कहा कि विधायक ऐसा होना चाहिए, जो चुनाव से पहले और बाद में अपने व्यवहार में परिवर्तन न लाए। अजय शर्मा ने कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। उमेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में काम करने वाला विधायक होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें