फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य कर्मी की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे पीलिया बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है। कोरोना जांच के लिए भी उसका नमूना भी लिया गया है। रेफर के दौरान स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई।
जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी काफी दिनों से बीमार चल रहा है। तबियत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में उनका सीटी स्कैन कराया गया। अन्य जांचें भी यहां पर हुई हैं, जिनमें उसे पीलिया होने की पुष्टि हुई है। इस कारण स्वास्थ्य कर्मी की हालत काफी नाजुक हो गई है। उसको यहां से रेफर कर दिया गया है। इसे लेकर अस्पताल के स्टाफ के बीच तरह-तरह की चचाएं चल रही हैं, क्योंकि उसका नमूना कोरोना जांच के लिए भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफर के बाद उक्त स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी को पीलिया की शिकायत है। उसे तीन चार दिन पहले बुखार आया था। इस कारण उनका लीवर कम काम कर रहे हैं। इसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। कोरोना जांच के लिए भी नमूना लेकर जांच को अलीगढ़ भेजा गया है। रेफर के बाद उक्त स्वास्थ्य कर्मी की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें