फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: संजीवनी एप से कोविड-19 को लेकर लोगों से लिया जाएगा फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। कोरोना महामारी को लेकर अब आयुष मंत्रालय संजीवनी एप लेकर आया है। इस एप के माध्यम से लोगों कोविड-19 को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। यहां जिले में सीएससी वीएलई द्वारा लोगों के मोबाइल में एप को डाउनलोड कराकर फीडबैक लिया जाएगा। शासन की ओर से जिले में लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। सीएससी वीएलई को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।
कोरोना महामारी को लेकर लोगों की राय अब शासन भी जानेगा। इसके लिए आयुष मंत्रालय की ओर से आयुष संजीवनी एप शुरू किया गया है। इस एप पर 21 जून तक फीडबैक लिया जाएगा। इस एप में आयुष मंत्रालय की ओर से लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान दिया गया है। इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस एप को सीएससी वीएलई के माध्यम से लोगों से फीडबैक कराया जाएगा। इसमें सीएससी वीएलई को शासन निर्धारित शुल्क भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष संजीवनी एप मोबाइल में डाउनलोड कराने और स्टॉल कराने के बारे में सीएससी वीएलई को जानकारी दी जा रही है। यहां जिले को 1500 लोगों के मोबाइल में एप स्टॉल कराने लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें