फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2213 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
हाथरस : आरोग्य मेले में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए बैठे सीएससी बीएलई।। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की रविवार से फिर शुरुआत हुई। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया। केंद्रों के प्रवेश पर ही कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई, जहां लोगों का तापमान लेने के साथ सैनिटाइजेशन भी कराया गया। लोगों को मास्क उपलब्ध कराए गए। जिले के दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। कुल 2,213 लोगों ने मेले से लाभ लिया। 134 लोगों ने गोल्डन कार्ड के लिए पंजीकरण कराया। मेले में 372 लोगों ने कोविड की जांच कराई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन पर मेले का उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खुद की शुगर की जांच करवाई। विधायक ने कहा कि निश्चित ही एक बार इन मेले में लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने कहा कि मेले में चिकित्साधिकारियों के साथ अन्य स्टाफ पूरी मुस्तैदी के साथ लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ दवाएं भी मुहैया करा रहा है। जांच में गंभीर मामला मिलने पर संबंधित व्यक्त् िको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और काउंसिलिंग के साथ ही संचारी रोगों और मातृ व शिशु स्वास्थ्य की जांच और इलाज की व्यवस्था रही। सभी केंद्रों पर माइक द्वारा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने एवं मेले के प्रचार प्रसार की व्यवस्था की गईं। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुचिका सहाय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी पर मौजूद डॉ. सुमित कपूर ने बताया कि आरोग्य मेले में महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। मेले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के साथ ही गोल्डन कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की गई। क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, मोहम्मद आमिर, सौरभ कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें