विर्रा के प्राथमिक विद्यालय के सामने अनशन पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
ग्राम विर्रा के प्राथमिक विद्यालय के भवन को जीर्ण शीर्ण दर्शाकर तोड़ फोड़ करने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। इसके विरोध में ग्रामीण विद्यालय परिसर में ही अनशन पर बैठ गए है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा जिला बेसिक अधिकारी से की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय भवन करीब तीस साल पहले 15 लाख रुपये की लागत से बना था। जिसका महज 1.83 लाख रुपये में नीलामी दिखा कर्र इंट काटर पत्थर एवं सभी मैटेरियल को बेच दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी परिसर में दान दिया हुआ भी एक कमरा बना है। उसे भी इसी मैटेरियल में बेचा जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों के पूर्वजों का कुंआ व कमरा बना हुआ है। ठेकेदार ने नीलामी के आधार पर विद्यालय भवन को तोड़ना शुरू कर दिया है। पूर्व प्रधान योगेंद्र शर्मा, भूप्रकाश उपाध्याय सहित दर्जनों लोग इसके विरोध में विद्यालय परिसर में अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस पर रोक लगाने की मांग की है।