फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कमरे से मिला तमंचा व कारतूस, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा नेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर डीएम, एसपी से बातचीत करते सांसद व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा नेता कृष्णा यादव की मौत की सूचना पर सीओ सुरेंद्र सिंह व कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। यहां कमरे में खून के छींटे मिले। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा व कारतूस का खोखा भी मिला है। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि मोहल्ला गौसगंज निवासी कृष्णा यादव भाजयुमो के जिला महामंत्री हैं। उनकी पहचान कट्टर हिंदूवादी नेता व गोभक्त की है। गायों के मरने पर वे अपने सामने गड्ढे खुदवाकर उनका अंतिम संस्कार करवाते हैं। युवाओं में भी वे काफी लोकप्रिय हैं। रविवार को जैसे ही शव उनके घर पर आया भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल के मध्य उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ व कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूचना पर सीओ व कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहां, तमंचा व कारतूस का खोखा पड़ा मिला। असलहा व कारतूस को फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें