फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत सहायक के पद पर भर्ती के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों ने दिए इस्तीफे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिले की ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष मेरिट लिस्ट बनाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
पंचायत सहायक की भर्ती के लिए शासनादेश भी जारी किया गया है। इस क्रम में किसी भी ऐसे आवेदक का चयन नहीं किया जाएगा, जिसके सगे संबंधी ग्राम पंचायत बोर्ड में सदस्य या प्रधान हों। ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। यही वजह है कि पंचायत सहायकों की भर्ती की खातिर कई ग्राम पंचायत सदस्य अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक करीब 10 ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने सगे संबंधियों को पंचायत सहायक के पद पर भर्ती की आस में इस्तीफा दे दिया है। इन ग्राम पंचायत सदस्यों के इस्तीफे ब्लॉक से जिला कार्यालय में पहुंचा दिए गए हैं। इन पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें