फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, निर्भीक होकर करे कार्य

विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली में आयोजित बैठक में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते कोतवाल। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार सभी महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं बेझिझक होकर कार्य करें। बेटियों पर बुरी नीयत रखने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उक्त बातें शनिवार की सुबह मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कही।
गोष्ठी का शुभारंभ डेस्क इंचार्ज हेड कांस्टेबल अंजू देवी व कांस्टेबल हेमा ठाकुर की उपस्थिति में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने फीता काटकर किया। कोतवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आपके साथ कोई भी अभद्रता करता है तो आप उसका डटकर मुकाबला करें। पुलिस को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या यूपी 112 पर कॉल करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

गोष्ठी में महिलाओं को साइबर क्राइम के संबंध में जागरूक किया गया। लैंगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) महिला के अधिकारों व कानूनों के संबंध में भी बताया गया। बैठक में उपस्थित महिलाओं को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

गोष्ठी में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, उर्मिला देवी, रामबेटी, ममता देवी, सुनीता देवी, मंजू कुमारी शकुंतला देवी, रूबी देवी, पूनम कुमारी के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामदास यादव, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, बलवीर सिंह, दिलीप सिंह, दयानंद सिंह, महिला आरक्षी कामिनी एचसी अशोक बाबू, आरक्षी विशाल शर्मा, विवेक उज्ज्वल, अवनीश कुमार व शक्ति परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें