हाथरस : ट्रेन रुकने के बाद बिजली कॉटन मिल चौराहे पर लगा जाम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की दोपहर को मथुरा से कासगंज ओर जा रही मालगाड़ी के ब्रेक में दिक्कत आ गई। इस कारण काफी देर तक मालगाड़ी बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रासिंग के निकट खड़ी रही।
फाटक बंद होने के कारण रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजवी रंजन ने बताया कि मालगाड़ी के ब्रेक में खराबी आ गई थी। इस कारण कुछ समय मालगाड़ी खड़ी रही। संवाद