फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मौके पर जाकर सही तरीके से करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में साइबर क्राइम के प्रति अधिकारियों को जागरूक करते एसपी विनीत जयसवाल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी रमेश रंजन ने एसपी विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, उपजिलाधिकारी अंजली गंगवार व अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। समाधान दिवस में आए 25 प्रार्थना पत्रों में से पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत दी गई। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरतने के लिए अधिकारियों को आगाह किया और कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का किसी भी स्थिति में डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचने से पूर्व निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंद्र मोहन चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन विद्युत, एक्सईएन जल निगम, नलकूप, सिंचाई, आदि विभागों के अभियंता तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
एसपी ने साइबर क्राइम के प्रति जगाई जागरूकता
तहसील समाधान दिवस के दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचने के उपायों एवं क्या करें अथवा क्या ना करें के बारे में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद वासियों से आवाहन किया कि किसी के बहकावे में न आए, अपने बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी किसी अंजान व्यक्ति से साझा न करे। अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर आने वाले वीडियो कॉल को न उठाएं। अंजान नंबरों से आने वाले मैसेज पर दिए गए लिंक को ओपन न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें