हाथरस : काका हाथरसी स्मारक पर आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर की शुरुआत करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग ने अपने पिता डॉ. लक्ष्मीनारायन गर्ग व मां रीता गर्ग की स्मृति में काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट के तत्वावधान में लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से बृहस्पतिवार को काका हाथरसी स्मारक भवन में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ काका के पौत्र अशोक गर्ग व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। काका हाथरसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
इस मौके पर आशु कवि अनिल बौहरे ने काव्य पाठ किया। शिविर में शहर के अलावा कई गांवों के करीब छह सौ लोग शामिल हुए। शुक्रवार को भी शिविर का आयोजन होगा। शिविर में 325 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। 120 व्यक्तियों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। दो दर्जन से अधिक लोगों को सर्जरी के लिए वृंदावन अस्पताल भेजा गया।
15 व्यक्तियों को खेतान नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। चालीस लोगों के कोविड वैक्सीन लगाई गई। शिविर में कनाडा से आए योगेश भाटिया, विधुत गर्ग, मधु अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य ऊषा, संध्या आदि मौजूद रहीं। संवाद