फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नेत्र को रोशनी देना दुनिया का सबसे पुण्य काम : आरपी सिंह

विज्ञापन
नगला सरदार कचौरा में नेत्र चिकित्सा शिविर में उपस्थित यात्री। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगला सरदार कचौरा में राज आयुर्वेद फार्मेसी में लगे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। शिविर में 365 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संयोजक कार्यक्रम क्रियान्वयन आरपी सिंह ने कहा कि नेत्र को रोशनी देना सबसे ज्यादा पुण्य का काम है।
जिपं अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि दीपक से घर रोशन होता है तथा नेत्र ज्योति से जीवन रोशन होता है। स्वर्गीय राजवीर सिंह राघव की पुण्य स्मृति के अवसर पर नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इसके लिए आरपी सिंह ने ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र राघव को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में चिकित्सा के अभाव में गरीब लोग मोतियाबिंद के कारण परेशानी उठा कर जीवन काटते हैं।
विज्ञापन

इस शिविर ने ऐसे सैकड़ों लोगों की जिंदगी संवार दी। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में शासन भयमुक्त समाज की स्थापना कर दी है। लोग आराम से सोते हैं। महिलाओं को आजादी मिली है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि हम सबको चाहिए कि हम किसी भी प्रकार से पीड़ित की हर संभव मदद करें। इसके अलावा सुनील पांडेय, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जयपाल सिंह चौहान, गौरव आर्य, अशोक पांडेय ने भी इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता यशपाल सिंह चौहान व संचालन देवदत्त वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया। मौके पर विपिन वार्ष्णेय, सोनू चौहान, उमाशंकर गुप्ता, सत्येंद्र राघव, धर्मेंद्र राघव, मुकेश चौहान, सतीश चौहान, धर्मेंद्र राघव, दीपक उपाध्याय, सुमंत सिंह, हरीशंकर राना, भूरा पहलवान, गजेंद्र सिंह, बसंत सिंह, सुरेंद्र, शेखर, वीरेंद्र, जितेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें