फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेल-खेल में छत से गिरी बच्ची, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बनारसी में खेल-खेल में बच्ची छत से गिर गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इगलास क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी विनोद की आठ साल की बेटी करीना कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला बनारसी में अपनी ननिहाल में आई थी। रविवार की सुबह वह बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी। इस बीच अचानक करीना छत से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें