न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा सासनी में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर घर चले गए।
सासनी के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने गृह क्लेश में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। युवती को फंदे से नीचे उतारा गया। मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया।