फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेडिकल स्टोर में कूमल लगाकर सवा लाख रूपये की दवाएं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के बिनोवा नगर चौराहे के पास स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर में शनिवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने झीने में पहुंचकर दवा की दुकान की दीवार काट दी और फिर बडे़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करीब सवा लाख रुपये कीमत की दवाएं और 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दी।
छत्रपाल गुप्ता की गुप्ता मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है। छत्रपाल के मुताबिक वह रोजाना की तरह अपनी दुकान को बंद कर घर गए थे। शनिवार की रात को चोरों ने झीने के रास्ते आकर दुकान की दीवार में कूमल लगा दिया। चोर दुकान से करीब दो बैग भरकर दवाएं ले गए, जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गल्ले में रखे 40 हजार रुपये और 10 हजार रुपये की खेरीज भी ले गए। इधर, रविवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें