न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संस्कार वेलफेयर सोसाइटी (हाथरस रोटी बैंक) के तत्वावधान में सांई धाम अलीगढ़ रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को चौथे दिन व्यास शिवमूर्ति ने गज ग्रह, समुद्र मंथन, भगवान श्री राम चरित्र एवं नंदोत्सव का वर्णन किया। नंदोत्सव के दौरान लाला के जन्म की खुशी में उपहार लुटाए गए। श्रद्धालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगाई।
इस मौके पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, श्वेता दिवाकर प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा भाजपा ने भागवताचार्य को दुपट्टा, फूल माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री कमल कांत दोबराबाल ने भागवताचार्य को सम्मानित किया।
संस्कार वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक एवं संस्थापक जय प्रकाश शर्मा ने अतिथियों का पटुका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आभा रानी शर्मा, विजय शर्मा, आशा शर्मा, रमा शर्मा, भारत भूषण शर्मा, विकास वशिष्ठ, हरीश शर्मा, वंदना शर्मा, रजनी शर्मा, रचना शर्मा, खुशबू शर्मा, अंशु शर्मा, कीर्ति कौशिक, उदिति कौशिक, भूमि कौशिक, जाग्रत कौशिक, निष्कर्ष शर्मा, आयु शर्मा, पंकज शर्मा आदि थे। संवाद