फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन दिन में सभी जलभराव वाली जगहं से कराएं जलनिकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंजली गंगवार ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सादाबाद और सहपऊ को निर्देश दिए कि वह गांवों की पोखरों में अत्यधिक जलभराव व अन्य ऐसे स्थल, जहां वर्षा का जल भरा हुआ है, वहां से तत्काल जल निकासी कराते हुए एंटी लार्वा का स्प्रे कराएं, ताकि संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सके।
एसडीएम ने कहा है कि कई गांव में ग्रामीणों द्वारा उनसे जलभराव से संबंधित शिकायतें लगातार की जा रही हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। गांव घाटमपुर कलां व गांव महरारा के ग्रामीणों द्वारा भी जलभराव से संबंधित शिकायतें की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा तीन दिन के अंदर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी ग्रामों में संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पोखर एवं अन्य जलभराव वाले स्थानों से जल निकासी कराकर वहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें