फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं सपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
हाथरस : समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते जिलाध्यक्ष ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटियों के गठन, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम और सदस्यता अभियान को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी बूथ कमेटी मजबूत होगी। तभी हर बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी अपने बूथ पर मतदाता बढ़ाने के कार्यक्रम में भाग लें। संचालन करते हुए जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने कहा की आज प्रदेश में हर वर्ग भाजपा की सरकार की नीतियों से दुखी है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब अखिलेश यादव फिर से प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, जिला उपाध्यक्ष गिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, मास्टर सुनील यादव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में ओमप्रकाश बघेल, हेमंत गौड़, श्यामसुंदर शर्मा बंटी, डॉ. आरसी लाल, गंगा सिंह सेंगर, सुनीता यदुवंशी, डंबर सिंह, अवधेश चौधरी, टेकपाल कुशवाहा, आसिफ रायन, ताजेंद्र निम, आमिर खान, मुजीबुर्रहमान, शाहिद सिद्दीक़ी, अनुज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें