फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का कराएं निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनुराग पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। नोडल अधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से 11 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व, स्टांप, फौजदारी और अन्य मामलों के अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेतना सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में पूरा सहयोग करने और अधिवक्ताओं से सामंजस्य स्थापित करते हुए अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही किए जाने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम सादाबाद अंजली गंगवार, एसडीएम सासनी विजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार सिंह एसडीएम सिकंदराराऊ, विपिन कुमार शिवहरे एसडीएम हाथरस, प्रवीण कुमार तहसीलदार, हाथरस, एसपी शाक्य डीएसओ हाथरस व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें