न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
मृतक किसान की बेटी ने फिर मांग की कि उसके पिता की हत्या करने वाले गौरव का एनकाउंटर होना चाहिए। उसका कहना था कि गौरव ने उसके साथ छेड़खानी की थी।
उसके पापा ने जब केस वापस नहीं लिया तो उसने उन्हें गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। उसका कहना है कि अभी तक गौरव पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में हमें डर है कि कहीं वह हम पर ही हमला न कर दे।
उसका यह भी कहना है कि गौरव के ऊपर नेताओं का हाथ है। उल्लेखनीय है कि मृतक की बेटी ने मंगलवार को कहा था कि गौरव सपा से जुड़ा हुआ है और एक नंबर का आतंकवादी है।