फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान की हत्या के बाद गांव में गम और गुस्सा

विज्ञापन
हाथरस : पीड़ित परिवार के गांव में आलू की बिनाई करते मजदूर। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस
विज्ञापन

सासनी/हाथरस। छेड़खानी के विवाद के चलते एक किसान की दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से जहां हाथरस फिर सुर्खियों में हैं, वहीं लोगों में इस घटना को लेकर गम और गुस्सा है। गांव में काफी पुलिस बल तैनात है और मृतक के परिजनों की सुरक्षा में भी पुलिस बल तैनात कर रखा है। मृत किसान के खेत में आलू की खोदाई का काम भी पुलिस की सुरक्षा के बीच शुरू करा दिया गया है। मुख्य आरोपी गौरव के रिश्तेदारों के घर पर ताले लटके हुए हैं।
दो दिन पहले सासनी क्षेत्र के एक गांव के एक किसान की छेड़खानी के एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस आरोपी ने ढाई साल पहले इस किसान की बेटी के साथ छेड़खानी की थी और अब उस पर मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहा था। मामला चूंकि छेड़खानी के विवाद से जुड़ा था, इसलिए लोगों में खासा आक्रोश पैदा हो गया। यह गम और गुस्सा बुधवार को भी देखने को मिला। मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित अपनी मौसी के यहां आता-जाता रहता था। उसकी मौसी का यहीं मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से मुख्य आरोपी जहां फरार है, वहीं उसके रिश्तेदारों के घर पर भी ताला लगा हुआ है। गांव में गम और गुस्सा है। साथ ही मातम भी पसरा हुआ है। बुधवार को कई लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मृतक की बेटियों को ढांढस बंधाया। गांव में काफी पुलिस बल तैनात रहा। इस किसान की हत्या उस समय की गई थी, जब वह खेत पर आलू खोदवा रहा था। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा के बीच खेत में आलू की खोदाई का काम फिर शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें