फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में बहाई जाएगी विकास की गंगा

विज्ञापन
हाथरस : गांव जोगिया में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत करते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस की सीमा विस्तार के उपरांत शामिल किए गए गांव में पालिका परिषद हाथरस द्वारा कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया हैं। गांव जोगिया की वाल्मीकी बस्ती में नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा व सभासद अजयराज का पगड़ी बांधकर व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वाल्मीकी समाज हमारे समाज का सबसे प्रमुख अंग हैं। वह सीमावृद्धि के पश्चात गांव जोगिया में वाल्मीकी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सर्वप्रथम शामिल हुए हैं। जिस प्रकार वह दिन रात नगर में कार्य कराकर नगर को विकसित व संपन्न करने में लगे हैं, उसी प्रकार शहर में सम्मलित किए गए गांवों में भी विकास की गंगा बहाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा सर्वप्रथम वाल्मीकि समाज के मोहल्लों में ही बरातघर/सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य इस उद्देश्य से कराये जा रहे हैं कि इस समाज के गरीब व्यक्ति इन सामुदायिक भवनों का उपयोग नि:शुल्क कर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें।। इस मौके पर समाज के लोगों ने ग्राम में बरातघर, वाल्मीकी बस्ती का मुख्य मार्ग का निर्माण, गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था व अन्य विकास कार्य कराए जाने के लिए अध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर शिवम कुमार, रंजीत सिंह, सन्नू, बाबू, रजत, बाबूलाल खरे, रज्जो खरे, छोटेलाल, वीरेन्द्र, अजय कुमार, रामवीर, राजनलाल मस्ता, अमन चैहान, अरून निर्मल, विशाल, सतीश भगत, शैलेश, चंदन राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें