फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से बैंकों में चार दिन नहीं होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यदि आपको बैंक से संबधित कोई काम है तो उसके लिए आपको अगले चार दिन इंतजार करना पड़ेगा। महीने के द्वितीय शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश रहेगा। उसके बाद सोमवार और मंगलवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। कुल मिलाकर बैंकों में चार दिन तक कामकाज प्रभावित रहेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा बैंकों का विलय करने के साथ निजीकरण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बैंक कर्मी इसका विरोध कर रहे हैं। इस कारण 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में कामकाज नहीं होगा। माह के द्वितीय शनिवार व रविवार को अवकाश के दिनों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। शहर के अधिकांश एटीएम से भी लोगाें को नकदी नहीं मिल पाएगी। इस कारण लोगों को नकदी के संकट से भी जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें