फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक जून से जिले में भी लगेगा 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में भी एक जून से 18 से 44 वर्ष की आयु वालों को टीका लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वैक्सीन भी आ गई है। वहीं, शुक्रवार को 80 केंद्रों पर 1736 लोगों को टीका लगाया गया।
अभी तक जिले में 45 वर्ग से ऊपर की आयु के लोगों के ही कोविड का टीका लग रहा है। वहीं निकटवर्ती जनपद अलीगढ़ में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को भी टीका लग रहा है। हाथरस के कुछ लोग अलीगढ़ जाकर भी टीका लगवा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब एक जून से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को टीका लगना शुरू होगा। यह व्यवस्था हाथरस में भी लागू हो जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। अभी छह हजार वैक्सीन आ गई है। एसीएमओ डॉ.बिजेंद्र सिंह का कहना है कि इस जिले में भी 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें