फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
हाथरस : जुमे की नमाज के चलते लाला का नगला में निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरे दिन बेहद सतर्क रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। नमाज से पहले ही अधिकारी पुलिस बल के साथ मस्जिदों के बाहर पहुंच गए। साथ ही मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी कड़ी चौकसी बरती गई।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद पुरदिलनगर में बवाल हो गया था। ऐसे में इस बार जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन ने बेहद सतर्कता बरती। सभी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मस्जिदों के बाहर मौजूद रहे। ड्रोन कैमरों से भी इन इलाकों की निगरानी की जा रही थी। खुद जुमे की नमाज के मौके पर जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के साथ खान बहादुर मस्जिद लाला का नगला का मौका मुआयना किया। उन्होंने जिले वासियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त दिए कि जिसकी जहां तैनाती है, वह वहीं पर उपस्थित रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर राजकुमार सिंह यादव, तहसीलदार हाथरस, सीओ मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। सासनी में शुक्रवार को क्षेत्र में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। प्रशासन व पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर पहले से ही तैयारी की थी। यहां भी ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
विज्ञापन

कस्बे में लगभग सभी स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस दौरान कस्बे की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, आशा नगर स्थित दरगाह शरीफ, बिजलीघर मस्जिद, नगला भूरा, बसई काजी, नगला बीखा, जलालपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन सतर्क रहा। इस मौके पर एसडीएम अंजलि गंगवार, तहसीलदार सुनील कुमार, सीएफओ अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, ईओ स्वदेश आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें