फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वृद्ध महिला को बातों में फंसाकर ठगे आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपने मायके हाथरस लौटी वृद्घा को ठगों ने अपना शिकार बना लिया। श्रीराम दरबार मंदिर के पास महिला को बातों में फंसा कर उसे प्रसाद दिया और फिर उसके कुंड व अंगूठी उतरवा कर रफूचक्कर हो गए।
वसुंधरा कॉलोनी के निकट मथुरा रोड निवासी कमलेश पत्नी काछीलाल रक्षाबंधन पर अपने मायके जलेसर गई थी। वह जलेसर से शुक्रवार को हाथरस लौटीं। दोपहर को तालाब चौराहा पर दो शातिर मिले और उन्होंने महिला के पैर छुए। पैर छूने के बाद शातिर महिला को अपनी बातों में फंसा कर श्रीराम मंदिर के पास ले गए। यहां पर उन्होंने महिला को प्रसाद दिया, जिसे खाते ही महिला सुध-बुध खो बैठी और फिर उसने अपने ही हाथों से ठगों को कुंडल व सोने की अंगूठी उतार कर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण मिलते ही शातिर महिला को वहीं पर छोड़कर भाग गए। होश में आने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। लेकिन उस वक्त तक शातिर गायब हो चुके थे। इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस आ गई और शातिरों की तलाश में जुट गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी ठगों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें